Posts

Showing posts from 2016
Image
  कथकली कथकली डांस फॉर्म केरल  का एक मशहूर और फलने-फूलने वाला शास्त्रीय नृत्य और  यहाँ की परम्‍परा है। 'कथकली' का अर्थ है- 'एक कथा का नाटक' या 'एक नृत्‍य नाटिका'। 'कथा' का अर्थ है- 'कहानी'। इस डांस में एक्टर रामायण  और महाभारत  के महाग्रंथों और पुराणों  से लिए गए चरित्रों का अभिनय करते हैं।  अगर इसकी प्राचीन वेशभूषा, अजीबो-गरीब रूप सज्जा ओर भव्य आभूषणों  को देखें तो हम पायेंगे कि कथकली भारत  का एकमात्र ऐसा नृत्य है, जो अबतक परुषों के द्वारा संरक्षित है ।  कथकली के बारे मे यह माना जाता है कि यह 300 या 400 साल पुरानी कला  नहीं हैं, इसकी वास्तविक उत्पत्ति 1500 साल पहले से है  कथकली अभिनय , 'नृत्य' और 'गीता' यानि  एक्टिंग,  डांस एंड म्यूजिक  तीन कलाओं से मिलकर बनी एक संपूर्ण कला है। जिसमें एक्टर बोलता एवं गाता नहीं है, लेकिन बेहद संवेदनशील माध्यमों जैसे- हाथ के इशारे और चेहरे की भावनाओं के सहारे अपनी भावनाओं की सुगम अभिव्यक्ति देता है। कथकली ड्रामा और डांस ...